शरद पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस वर्ष शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन को कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इस रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और जागने वालों को आशीर्वाद देती हैं। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं।
शरद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
धार्मिक विश्वास के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसलिए इस रात को जागरण किया जाता है ताकि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सके। कहा जाता है कि जो लोग इस रात जागकर माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहती है। इसीलिए इसे 'कोजागरी पूर्णिमा' कहा जाता है, जिसका अर्थ है 'जो जागे'।
शरद पूर्णिमा 2026 के लिए शुभकामना संदेश
1. आपके घर में धन की बरसात हो, लक्ष्मी का वास हो, सभी संकटों का नाश हो, मन में सदा शांति का वास हो। शरद पूर्णिमा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है। आशा है इस रात आप पर भी चंद्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे। शरद पूर्णिमा की ढेर सारी शुभकामनाएं।
3. शरद पूर्णिमा की रात आप और आपके परिवार पर अमृत और सुख समृद्धि की वर्षा हो। यही हमारी कामना है। शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता आपको और आपके परिवार को प्रदान हो। शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. संग गोपियां राधा चली कृष्ण के द्वार, कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार। पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से रास लीला, आज होगी और नाचेगा सारा संसार। शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई।
6. शरद पूर्णिमा को आप और आपके परिवार पर सोमरस बरसे और सुख समृद्धि की वर्षा हो। शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
7. आज अपने घर को साफ रखना, घर में दीपक जलाकर रखना। आज कुबेर संग आएंगी माता लक्ष्मी, स्वागत के लिए तैयार रहना। देकर जाएंगी सुख समृद्धि का आशीष, दरिद्रता, आर्थिक संकट होगा दूर। शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
8. हो आप पर धन की वर्षा अपार, मिले सुख समृद्धि बेशुमार। हर रात बन कर आए शरद पूर्णिमा, मिले जीवन में खुशियां बेशुमार। शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।