News Speaks
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

हरमनप्रीत कौर बनी महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाकर महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं।

हरमनप्रीत कौर बनी महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। दूसरे मुकाबले में कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 19 रन पर 2 विकेट गिर गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी पारी संभाली और शानदार शतक लगाया। इस शतक के साथ हरमनप्रीत मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए महिला वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।

स्मृति मंधाना से पीछे हैं हरमनप्रीत

पहले वनडे में हरमनप्रीत कौर को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 101 गेंदों में 8वां वनडे शतक लगाया। इस मैच में उन्होंने 121 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 126 रन बनाए। अब महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में हरमनप्रीत कौर केवल कप्तान स्मृति मंधाना से पीछे हैं, जिनके नाम 14 शतक हैं।

भारतीय महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी

  • स्मृति मंधाना - 14 शतक
  • हरमनप्रीत कौर - 8 शतक
  • मिताली राज - 7 शतक
  • पूनम राउत - 3 शतक
  • जेमिमा रोड्रिग्ज - 3 शतक
  • प्रतिका रावल - 3 शतक

हरमनप्रीत बनी चौथी उम्रदराज महिला खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाकर महिला वनडे में शतक लगाने वाली चौथी उम्रदराज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 37 साल 231 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। इस सूची में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी न्यूजीलैंड की बार्ब बेवेज हैं जिन्होंने 39 साल 48 दिन की उम्र में शतक बनाया था।

महिला वनडे में शतक लगाने वाली उम्रदराज खिलाड़ी

  • बार्ब बेवेज (न्यूजीलैंड) - 39 साल 48 दिन
  • जेनेट ब्रिटिन (इंग्लैंड) - 38 साल 161 दिन
  • डेलेन टेरब्लांच (साउथ अफ्रीका) - 37 साल 289 दिन
  • हरमनप्रीत कौर (भारत) - 37 साल 231 दिन
  • डेबोरा हॉकले (न्यूजीलैंड) - 37 साल 91 दिन
यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · News Speaks

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।