News Speaks
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

कोरियन हेड स्पा: बालों की सेहत और मूड को बेहतर बनाएँ

कोरियन हेड स्पा बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर मूड को ताजगी देता है और स्कैल्प की गहरी सफाई करता है।

कोरियन हेड स्पा: बालों की सेहत और मूड को बेहतर बनाएँ

बालों की देखभाल में सिर्फ शैंपू और कंडीशनिंग ही नहीं, बल्कि स्कैल्प यानी सिर की त्वचा की सेहत भी बहुत जरूरी है। कोरियन हेड स्पा एक खास तरीका है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के साथ-साथ मूड को भी ताजगी देता है।

कोरियन हेड स्पा क्या है?

कोरियन हेड स्पा आपके सामान्य हेयर स्पा से अलग होता है। यह न केवल बालों को मुलायम बनाता है, बल्कि स्कैल्प की गहराई से देखभाल करता है। इसके दौरान तनाव कम होता है और आपको रिलैक्स महसूस होता है।

स्कैल्प का एनालिसिस

इस स्पा की सबसे खास बात है स्कैल्प की डीप एनालिसिस। माइक्रोस्कोपिंग कैमरे से पहले स्कैल्प की जांच की जाती है, जिससे फंगस, रूसी, गंदगी, प्रोडक्ट बिल्डअप और ऑयल की मात्रा का पता चलता है।

डीप डिटॉक्सिफिकेशन

सिर्फ शैंपू के बजाय स्कैल्प की गहराई से सफाई की जाती है। इसमें स्केलिंग और एक्सफोलिएशन के साथ क्लोरिफाइंग प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल होता है। इससे गंदगी, पॉल्यूशन, पुराने मिनरल जमाव और डेड स्किन साफ हो जाती है।

विशेष मसाज

कोरियन हेड स्पा में स्कैल्प की मसाज खास तकनीकों से की जाती है, जिससे तनाव दूर होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। वाइब्रेटिंग टूल्स और मसाजर बॉल रोलर्स का भी उपयोग होता है। कंधे और गर्दन की मसाज भी शामिल होती है, जो जकड़न और दर्द को कम करती है।

लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और नेचुरल प्रोडक्ट

इस स्पा में एलईडी थेरेपी और माइक्रो-मिस्ट स्टीमर जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। साथ ही ज्यादातर नेचुरल हर्बल प्रोडक्ट इस्तेमाल होते हैं, जो बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · News Speaks

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।