News Speaks
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

करवा चौथ के लिए 10 खूबसूरत और सिंपल मेहंदी डिजाइन आइडियाज

करवा चौथ पर पहनें ये 10 खूबसूरत और सरल मेहंदी डिजाइन, जो आपके लुक को बनाएं खास और पारंपरिक।

करवा चौथ के लिए 10 खूबसूरत और सिंपल मेहंदी डिजाइन आइडियाज

करवा चौथ के त्योहार पर मेहंदी लगाना बहुत खास होता है। अगर आप इस बार कुछ नया और सुंदर मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो यहां 10 आसान और आकर्षक मेहंदी डिजाइन के सुझाव दिए गए हैं जो आपके सुहागन लुक को निखारेंगे।

सरल उंगलियों पर मेहंदी डिजाइन

अगर आपके पास कम समय है तो बस उंगलियों पर मेहंदी लगवाना अच्छा विकल्प है। इसमें छोटी पत्तियां, बिंदियां, जालीदार लाइनें और अंगूठी जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए तर्जनी और अनामिका उंगलियों पर छोटी बेल बनाएं, बीच की उंगली पर बिंदियां और लाइनें लगाएं, बाकी उंगलियों पर हल्की डिजाइन बनाकर हाथों को मिनिमल लुक दें।

फूलों वाली मेहंदी डिजाइन

फूलों वाली मेहंदी कभी भी पुरानी नहीं लगती। इसमें गुलाब, कमल या छोटे फूलों के साथ पत्तियां और घुमावदार बेलें बनाई जाती हैं। इसे हथेली के बीच या हाथ के पिछले हिस्से पर बनवाया जा सकता है। बनाने के लिए एक बड़ा फूल बनाएं और उसके दोनों तरफ पत्तियां जोड़ें। फूलों के बीच छोटे घुमाव और बिंदियां डालें। सिंपल लुक के लिए एक तरफ बेल बनवाएं।

हथेली पर मंडला और फूल

हथेली पर मेहंदी लगाना हो तो बीच में फूल या मंडला बनाएं और उसके आसपास छोटे पैटर्न सजाएं। यह डिजाइन साड़ी, सूट और लहंगे के साथ अच्छा दिखता है। बनाने के लिए हथेली के बीच एक फूल बनाएं, चारों ओर पंखुड़ियां जोड़ें और उंगलियों पर पतली लाइनें बनाएं। ज्यादा भरावा लुक के लिए फूल के आसपास छोटी बूटियां भी बनवाई जा सकती हैं।

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी

अगर आपको चूड़ियां और अंगूठियां पहनना पसंद है तो ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी ट्राई करें। इसमें कलाई पर ब्रेसलेट, उंगलियों पर रिंग और इनके बीच चेन जैसी आकृतियां बनती हैं। बनाने के लिए कलाई पर ब्रेसलेट पैटर्न बनाएं, वहां से पतली लाइन उंगली तक ले जाएं और बीच में छोटे फूल या बिंदियां जोड़ें।

हाथ के पीछे फ्लोरल और जाली डिजाइन

हाथ के पीछे मेहंदी पसंद करने वालों के लिए फ्लोरल बेल, जाली या ब्रेसलेट स्टाइल पैटर्न अच्छे विकल्प हैं। ऐसा डिजाइन उन महिलाओं के लिए भी उपयुक्त है जिन्हें हथेली पर मेहंदी नहीं लगानी। बनाने के लिए हाथ के बीच छोटा फूल बनाएं और उंगलियों तक बेल जोड़ें। कलाई पर ब्रेसलेट जैसा डिजाइन बनाएं और उंगलियों को हल्का रखें।

आधे हाथ का सिंपल डिजाइन

अगर आपको ज्यादा मेहंदी पसंद नहीं है तो आधे हाथ का डिजाइन चुनें। इसमें हथेली या हाथ के पिछले हिस्से के एक भाग पर फूल, बेल या ज्यामितीय पैटर्न बनाए जाते हैं। बनाने के लिए हथेली के एक तरफ फूलों की बेल बनाएं और बाकी जगह खाली रखें। उंगलियों पर हल्का पैटर्न जोड़ सकते हैं।

मंडला डिजाइन

मंडला डिजाइन में गोल आकार के अंदर कई परतों में पंखुड़ियां और बारीक रेखाएं बनती हैं। यह सिंपल होने के बावजूद आकर्षक लगता है और इसे हथेली या हाथ के पिछले हिस्से पर बनवाया जा सकता है। बनाने के लिए हथेली के बीच छोटा गोला बनाएं, चारों ओर पंखुड़ियों की दो-तीन परतें जोड़ें, बाहर बिंदियां और पतली रेखाएं बनाएं।

चांद और छलनी वाला डिजाइन

करवा चौथ की थीम पर मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो चांद और छलनी वाला डिजाइन चुनें। इसमें हथेली या हाथ के पीछे चांद, छलनी, छोटे सितारे और फूलों की आकृतियां बनती हैं। बनाने के लिए पहले चांद या छलनी बनाएं, उसके चारों ओर छोटे फूल और पत्तियां जोड़ें। डिजाइन साफ-सुथरा रखें और मुख्य आकृति के आसपास ज्वेलरी पैटर्न न भरें।

तिरछी बेल वाला डिजाइन

कम समय में आकर्षक लुक के लिए कलाई से तिरछी दिशा में फूलों और पत्तियों की बेल बनाएं। डिजाइन के बीच खाली जगह रहने से हाथ भरे हुए नहीं लगेंगे। कलाई के पास बड़ा फूल बनाएं और पत्तियों की बेल ऊपर की ओर बढ़ाएं। एक-दो उंगलियों पर हल्का पैटर्न भी जोड़ सकते हैं।

ब्राइडल मेहंदी पहली बार करवाचौथ के लिए

अगर आप शादी के बाद पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रही हैं तो ऐसी ब्राइडल मेहंदी लगाएं जो भरवा लुक देती हो और पति-पत्नी के रिश्ते को दर्शाती हो। यदि मेहंदी लगाना आती है तो खुद ट्राई करें, नहीं तो मेहंदी आर्टिस्ट से बनवाएं।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · News Speaks

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।