व्रत या त्योहार हो या फिर खास खाने का मन, पूरियां हर घर में पसंद की जाती हैं। खास बात यह है कि शकरकंद मिलाकर बनाई गई पूरियां बेहद नरम और स्वादिष्ट होती हैं। यह रेसिपी आपकी पूरियों को एकदम मुलायम बना देगी, जिससे आप बार-बार इन्हें खाने का मन करेंगे।
शकरकंद की पूरियां बनाने का तरीका
सबसे पहले गेहूं के आटे में बिना रेशे वाला उबला हुआ शकरकंद डालें। शकरकंद को छीलकर अच्छी तरह मैश करें या कद्दूकस कर लें और फिर आटे में मिलाएं। इसके बाद आटे में थोड़ा नमक, अजवाइन और एक चम्मच तेल डालकर अच्छे से गूंध लें। आटे को थोड़ा सेट होने के लिए रख दें। फिर लोई बनाकर पूरियां बेलें और तवे पर सेंक लें। इस तरह की पूरियां बहुत ही मुलायम बनती हैं और किसी भी सब्जी के साथ परोसी जा सकती हैं।
मुलायम पूरियां बनाने के और उपाय
- अगर आपको शकरकंद का स्वाद पसंद नहीं है तो आटे में उबला हुआ आलू मिला सकते हैं, इससे भी पूरियों की सॉफ्टनेस और स्वाद बढ़ जाता है।
- आटे को दूध से गूंधकर भी पूरियां बनाई जा सकती हैं, जो बहुत नरम बनती हैं।
- दूध न डालना हो तो दही मिलाकर आटे को मुलायम बनाया जा सकता है, जिससे पूरियां ज्यादा फूली और सॉफ्ट बनती हैं।
खास बातें
इस तरह से बनी पूरियां लंबे समय तक नरम रहती हैं और अगले दिन भी इन्हें खाया जा सकता है। बच्चों को ये पूरियां बहुत पसंद आती हैं। आप इन्हें सफर में भी साथ लेकर जा सकते हैं। शकरकंद या अन्य इन सामग्रियों से बनी पूरियों का स्वाद भी कई गुना बेहतर होता है।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।