चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए सिर्फ महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना काफी नहीं है, बल्कि सही खानपान भी बहुत जरूरी है। डॉक्टर जश्या सरीन के अनुसार विटामिन C, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ त्वचा की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानें कि किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं।
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए क्या खाएं?
सिट्रस फूड्स और अमरूद शामिल करें: संतरा, मौसमी, नींबू और अमरूद विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करते हैं। कोलेजन त्वचा को मजबूत और लचीला बनाता है। अमरूद भी विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। इन फलों का नियमित सेवन त्वचा की सेहत बनाए रखने में सहायक होता है।
ओमेगा-3 वाले फूड्स खाएं: त्वचा की बाहरी परत यानी स्किन बैरियर नमी बनाए रखने और बाहरी नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसे स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे अखरोट, चिया सीड्स और अलसी डाइट में शामिल करें। ये शाकाहारी विकल्प हैं, जबकि फैटी फिश भी ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
सन डैमेज से बचाव के लिए टमाटर खाएं: टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाता है। इसलिए अपनी डाइट में टमाटर शामिल करना त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई सलाह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। अपनी डाइट या फिटनेस प्रोग्राम में कोई बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी दावे की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं देता।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।