News Speaks
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी और नीला पाउडर लगाएं आसान तरीका

सफेद बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए मेहंदी के बाद नीला इंडिगो पाउडर लगाएं, जानें सही तरीका।

सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी और नीला पाउडर लगाएं आसान तरीका

सफेद बालों को प्राकृतिक तरीके से काला करने के लिए लोग अक्सर मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मेहंदी से बालों का रंग लाल हो जाता है जो सभी को पसंद नहीं आता। इस समस्या का समाधान है मेहंदी के बाद नीला पाउडर यानी इंडिगो पाउडर लगाना। यह प्राकृतिक हर्बल पाउडर बालों को नेचुरल ब्लैक कलर देता है। आइए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करें।

सफेद बालों पर मेहंदी लगाएं

सबसे पहले सफेद बालों को रंगने के लिए किसी भी नेचुरल मेहंदी का उपयोग करें। मेहंदी को बालों पर 2 से 3 घंटे तक लगाकर रखें ताकि बालों का रंग अच्छी तरह से चढ़ जाए। इसके बाद बालों से मेहंदी को साफ कर लें और सामान्य पानी से बाल धो लें।

बालों को तेल लगाएं और धोएं

मेहंदी हटाने के बाद बालों को सूखने दें। फिर नारियल तेल या सरसों का तेल लगाएं। अगले दिन बालों को शैम्पू से अच्छी तरह धो लें। अब मेहंदी के बाद इंडिगो पाउडर लगाने की तैयारी करें।

इंडिगो पाउडर लगाएं

इंडिगो पाउडर को बालों पर लगाने से एक घंटे पहले पानी में भिगोएं। इसे स्टील या कांच के बर्तन में भिगोना चाहिए। फिर इस पाउडर को मेहंदी की तरह बालों पर लगाएं और 30 से 45 मिनट तक रखें।

बाल धोकर तेल लगाएं

इंडिगो पाउडर को बालों से धो लें और किसी भी तेल का इस्तेमाल करें। तेल लगाने से मेहंदी और इंडिगो का रंग बालों में अच्छी तरह सेट हो जाएगा। अंत में सुबह सामान्य पानी और शैम्पू से बाल धो लें। इस विधि से बालों को नेचुरल ब्लैक कलर मिलता है।

नियमित इस्तेमाल से मिलेगा काला बाल

मेहंदी और इंडिगो पाउडर को सफेद बालों पर नियमित रूप से लगाने से बाल काले होने लगेंगे। इसे अपनी रोजमर्रा की देखभाल में शामिल कर आप प्राकृतिक तरीके से बालों को काला रंग दे सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · News Speaks

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।