करवा चौथ के लिए अगर आप आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन ढूंढ़ रही हैं, तो मांडला स्टाइल पैटर्न एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस डिज़ाइन में करवा चौथ के प्रतीक जैसे कलश, दीपक, छलनी और पूजा की थाली के पैटर्न बनाए जाते हैं, जिनके ऊपर राउंड शेप क्रिएट किया जाता है। इस तरह का मेहंदी डिजाइन लगाने में कम समय लगता है और यह बहुत ट्रेंडी भी दिखता है।
मांडला स्टाइल मेहंदी डिजाइन
मांडला स्टाइल पैटर्न में हम्प और कलियों के डिज़ाइन के बाद थिक आउटलाइन लगाई जाती है। उंगलियों पर लोटस का डिज़ाइन इसे एक रिच टच देता है। यह डिजाइन खासकर उन वर्किंग महिलाओं के लिए उपयुक्त है, जो कम समय में सुंदर मेहंदी लगाना चाहती हैं।
सिंपल हथेली के लिए डिजाइन
हथेली के लिए एक और आसान डिज़ाइन में एक हाथ की हथेली के सेंटर में दिल के शेप में "करवा चौथ" लिखा गया है, जबकि बाकी डिज़ाइन बेहद सरल रखा गया है। दूसरे हाथ की हथेली पर करवा चौथ, चांद और राउंड शेप पैटर्न बनाए गए हैं, जो देखने में ट्रेंडी और लगाने में आसान हैं।
बैक हैंड के लिए डिजाइन
यदि आप बैक हैंड के लिए थोड़ा हैवी लेकिन फिर भी सिंपल मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो एक हाथ में सिंपल राउंड शेप और पत्तियों का डिज़ाइन बनाया जा सकता है, जिसमें "करवा चौथ" लिखा हो। उंगलियों पर भी सिंपल और खूबसूरत पैटर्न होते हैं। दूसरे बैक हैंड पर कलश का पैटर्न इस डिजाइन को करवा चौथ के लिए खास बनाता है।
दिल और बेल वाला डिजाइन
अगर आप एकदम सादा लेकिन प्यार भरा डिजाइन चाहती हैं, तो दिल और बेल वाला मेहंदी पैटर्न चुन सकती हैं। इसे आप खुद भी आसानी से लगा सकती हैं। हथेली की खाली जगह पर "Happy Karwa Chauth" या अपने पार्टनर का नाम लिखना भी अच्छा विकल्प है। बैक हैंड पर सिंपल टप्पा डिजाइन लगाने से भी यह लुक पूरा होगा।
राउंड शेप मेहंदी डिजाइन
हथेली और बैक हैंड दोनों पर राउंड शेप मेहंदी लगाने से डिजाइन पूरा और सुंदर दिखता है। यह डिज़ाइन लगाना आसान है और कम समय में बन जाता है। अंगूठे के साइड या किनारे पर आप अपने पार्टनर का नाम भी लिख सकती हैं, जिससे डिजाइन और भी स्पेशल बन जाता है।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।