News Speaks
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

मोतिहारी में स्कॉर्पियो-ट्रेक्टर हादसे में 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

मोतिहारी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल हुए।

मोतिहारी में स्कॉर्पियो-ट्रेक्टर हादसे में 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

बिहार के मोतिहारी में रविवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मक्का लदे ट्रेक्टर की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित धर्मकांटा के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। चार युवक स्कॉर्पियो में बैठकर मोतिहारी के सिनेमा हॉल फिल्म देखने जा रहे थे। रास्ते में गायघाट चौक के पास रोड किनारे खड़े मक्का से लदे ट्रैक्टर से उनकी स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। घटना की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने तुरंत पहुंचकर युवकों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों युवकों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने मनु कुमार सिंह और शुभम कुमार को मृत घोषित किया। गंभीर रूप से घायल आदित्य कुमार सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। चौथे घायल युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मृतकों में चड़रहिया पंचायत के पूर्व मुखिया मुरारी सिंह के बेटे मनु कुमार सिंह और सेवराहा निवासी अजय सिंह के पुत्र शुभम कुमार शामिल हैं।

परिवारों में मातम, शादी की तैयारी थी अधूरी

हादसे में जान गंवाने वाले मनु कुमार सिंह की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन अब परिवार में मातम छा गया है। उनके पिता और पूर्व मुखिया मुरारी सिंह की आंखों से आंसू नहीं थम रहे। वहीं शुभम कुमार के घर और पूरे गांव में गम का माहौल है। बताया गया है कि आदित्य कुमार सिंह शाम को अपनी बाइक से मित्र मनु कुमार सिंह के सेवराहा स्थित सीएसपी सेंटर पर आए थे, जहां शुभम कुमार और एक अन्य दोस्त भी मौजूद थे। चारों ने मिलकर फिल्म देखने का प्लान बनाया था।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · News Speaks

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।