फटा हुआ दूध अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है या छेना बनाने के काम आता है। लेकिन आप इस फटे दूध से स्वादिष्ट और सेहतमंद सॉफ्ट इडली भी बना सकते हैं। यह इडली ब्रेकफास्ट के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है और इसे बनाना आसान भी है।
सामग्री
- फटा हुआ दूध
- सूजी - 1 कप
- ईनो या बेकिंग सोडा
- नमक
बनाने की विधि
सबसे पहले फटे दूध में 1 कप सूजी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इस मिक्सचर को 2 घंटे के लिए छोड़ दें।
2 घंटे बाद देखें कि बैटर गाढ़ा हो गया है। इसे थोड़ा पतला करने के लिए पानी डालें और फिर मिलाएं।
अब इसमें एक पैकेट ईनो या आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर फिर से अच्छी तरह मिक्स करें।
इडली स्टैंड लें और उसमें तैयार बैटर डालें। फिर कुकर में थोड़ा पानी गरम करें और इडली स्टैंड को उसमें रखें।
5-6 मिनट बाद गैस बंद करें और इडली स्टैंड को बाहर निकाल लें। इडली को तुरंत सांचे से निकालें नहीं, 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
इसके बाद गीले चम्मच या टूथपिक की मदद से इडली के किनारों को ढीला कर निकालें। आप इसे नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ परोस सकते हैं।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।