देश की प्रमुख स्टील निर्माता कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने यंग प्रोफेशनल्स के 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 30 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं और अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।
कुल 11 पद भरे जाएंगे
SAIL के सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन (CMO) तथा एनवायरमेंट मैनेजमेंट डिवीजन (EMD) में 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। मार्केटिंग डिवीजन में कोलकाता के लिए मार्केटिंग-मार्केट एनालिस्ट, स्ट्रक्चरल हॉलो सेक्शन्स बिजनेस डेवलपमेंट, कोटेड स्टील प्रोडक्ट्स बिजनेस डेवलपमेंट और फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर्स बिजनेस डेवलपमेंट के लिए प्रत्येक एक-एक पद हैं। C&IT डिवीजन में SAP फंक्शनल कंसल्टेंट, फुल स्टैक डेवलपर और SAP टेक्निकल कंसल्टेंट के पद भी कोलकाता में एक-एक हैं। फाइनेंस डिवीजन के लिए GST और टैक्स प्लानिंग तथा रिसीवेबल्स और वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट के पद भी कोलकाता में उपलब्ध हैं। इसके अलावा कानूनी अनुपालन, रणनीति और वर्कफोर्स एनालिटिक्स तथा पर्यावरण प्रबंधन प्रभाग में भी एक-एक पद भरे जाएंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 30 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 500 रुपए ऑनलाइन जमा करना होगा।
योग्यता और अनुभव
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक/ग्रेजुएट के साथ MBA (मार्केटिंग), BE/BTech (मैकेनिकल/सिविल/मेटलर्जी/स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग), कंप्यूटर साइंस/IT, CA/CMA, PM और IR में MBA के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही 3 से 10 वर्षों का प्रासंगिक अनुभव भी आवश्यक है।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
आवेदकों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 35 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रीनिंग, कंप्यूटर आधारित टेस्ट, योग्यता परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार और अंतिम मेरिट सूची शामिल है। चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 से 30,000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।