हेल्दी खाना, जिम जाना और धूम्रपान न करने के बावजूद अगर दिल की सेहत पर खतरा बना हुआ है तो यह चिंताजनक है। 35 साल से कम उम्र के 60 फीसदी लोगों का BMI सही होने के बावजूद उनमें कार्डियोवस्कुलर जोखिम बना रहता है। इसके पीछे कोलेस्ट्रॉल एक बड़ी वजह है। मॉडर्न ऑफिस कल्चर में हेल्दी रूटीन के बावजूद भी अनहेल्दी वर्कडे दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
एक्सरसाइज के बाद भी लंबे समय तक बैठना नुकसानदायक
एक्सरसाइज करने के बावजूद लगातार घंटों एक ही जगह बैठना हानिकारक होता है। जो लोग सीटिंग जॉब करते हैं, उन्हें हर घंटे कुछ देर के लिए वॉक करनी चाहिए क्योंकि लंबे समय तक बैठे रहना और अनियमित खानपान से दिल की सेहत खराब हो सकती है।
स्क्रीन देखते हुए खाना नुकसान पहुंचाता है
कुछ लोग लंच में हेल्दी खाना खाते हैं लेकिन स्क्रीन देखते हुए खाना पाचन के लिए ठीक नहीं होता। फोन या कंप्यूटर स्क्रीन पर ध्यान देने के कारण भूख और पेट भरने के सिग्नल सही से समझ नहीं आते, जिससे पाचन प्रभावित होता है।
लगातार स्ट्रेस में रहना दिल के लिए खतरनाक
लंबे समय तक मानसिक तनाव कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है और नींद की गुणवत्ता को भी प्रभावित करता है। ऑफिस का स्ट्रेस घर तक पहुँचने से कोरोनरी आर्टरी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए काम के तनाव को लंबे समय तक अपने दिमाग में न रखें।
नींद की कमी सेहत बिगाड़ती है
ऑफिस के काम और डेडलाइन के दबाव से नींद पूरी न होना आम समस्या है। हेल्दी खाने और जिम जाने से नींद की कमी पूरी नहीं होती। कम से कम 7 से 8 घंटे बिना तनाव के नींद लेना जरूरी है ताकि ओवरऑल हेल्थ बनी रहे।
मनीष रायसवाल वर्तमान में टीवी9 डिजिटल में लाइफस्टाइल टीम लीड के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2015 में इंडिया न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म Inkhabar से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की थी। मनीष ने इंडिया न्यूज, अमर उजाला और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से बीए ऑनर्स मास मीडिया की पढ़ाई की है और भारतीय जनसंचार संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त किया है। मनीष लाइफस्टाइल, हेल्थ, सोशल, वुमेन, बाल विकास और ट्रैवलिंग से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद करते हैं।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।