नॉन-स्टिक पैन की सफाई में समस्या
नॉन-स्टिक पैन रसोई का अहम हिस्सा है, जिसमें कम या बिना तेल के खाना बनाना आसान होता है। लेकिन समय के साथ इन पैन में जिद्दी तेल, ग्रीस और मसालों की परत जम जाती है, जिसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। कई लोग इसे साफ करने के लिए स्क्रबर या केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, जो पैन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
बेकिंग सोडा और सिरका से सफाई
जिद्दी दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा और सफेद सिरका सबसे प्रभावी तरीका है। पहले पैन में एक कप पानी और दो चम्मच सफेद सिरका डालकर उबालें। फिर पानी निकालकर पैन को ठंडा करें। इसके बाद एक चम्मच बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और दागों पर लगाएं। कुछ मिनट बाद सॉफ्ट स्पंज से हल्के हाथों रगड़कर साफ करें।
नींबू और गर्म पानी का इस्तेमाल
नींबू में प्राकृतिक एसिड होता है जो चिकनाई तोड़ता है। पैन में पानी भरकर उसमें एक नींबू के टुकड़े डालें और उबालें। उबालने के बाद गैस बंद कर पैन में पानी 15-20 मिनट रखें। इससे ग्रीस ढीली होगी। फिर डिशवॉश जेल और स्पंज से पैन साफ करें।
लिक्विड डिश सोप और गर्म पानी से सफाई
जब साधारण धोने से तेल नहीं जाता, तो पैन को भिगोना जरूरी होता है। इसके लिए पैन में गर्म पानी भरकर उसमें लिक्विड डिश सोप की कुछ बूंदें डालें और अच्छे से मिलाएं। इसे आधे से एक घंटे तक भिगोने दें। फिर मुलायम स्पंज से अंदर और बाहर से साफ करें, ग्रीस आसानी से निकल जाएगी।
स्रोत: indiatv.in


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।