मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में रिलायंस के दीपावली उत्सव के दौरान नीता अंबानी ने गेरुआ रंग की 'स्वदेश रामावली' सिल्क साड़ी पहनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह साड़ी भगवान विष्णु और राम नाम से प्रेरित है और इसे कारीगरों ने करीब पांच महीने में तैयार किया है।
नीता अंबानी की रामावली साड़ी की खासियत
नीता अंबानी की साड़ी में पारंपरिकता, आध्यात्मिकता और त्योहार का मेल दिखता है। इस साड़ी का निर्माण प्रसिद्ध टेक्सटाइल एक्सपर्ट अजय भोज ने शुद्ध रेशम से हाथ से किया। साड़ी का गहरा सिंदूरी-लाल रंग और कमल के फूलों की सुंदर कढ़ाई इसे खास बनाती है।
साड़ी पर बार-बार पवित्र नाम 'श्री राम' लिखा गया है और इसके पल्लू पर भगवान विष्णु के चरण चिन्ह और कमल के फूल बने हैं। इसमें जटिल 'कड़वा' तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जहां हर डिजाइन को अलग से बुना जाता है, जिससे शब्द भक्ति की भावना से भर जाते हैं।
बनारस की बुनाई और स्वदेश की प्रस्तुति
रामावली साड़ी को बनारस के कुशल बुनकरों ने पवित्र चिन्हों और ब्रोकेड बुनाई की बारीक कला के साथ बनाया है। यह साड़ी भारतीय वस्त्र परंपरा और इतिहास की आस्था को दर्शाती है। 'स्वदेश' के माध्यम से नीता अंबानी ने इस पारंपरिक कला को दिवाली के मौके पर सामने लाया।
साड़ी पर सोने की जरी और डिजाइन
साड़ी के बॉर्डर पर भारी सोने की जरी ब्रोकेड का काम है, जिसमें पारंपरिक फूलों के डिज़ाइन उकेरे गए हैं। पल्लू पर ओम और भगवान के चरण चिन्ह कढ़ाई से बने हैं। इसे गहरे लाल सिल्क ब्लाउज़ के साथ पहना गया है, जिस पर बारीक तिरछे सोने के पैटर्न हैं। भारी ब्रोकेड बॉर्डर बाजू और चारों ओर लिपटा हुआ है।
नीता अंबानी की ज्वेलरी और लुक
नीता अंबानी ने इस अवसर पर शाही मल्टी-लेयर्ड टेम्पल स्टाइल नेकलेस पहना, जिसमें बिना कट के हीरे, पोल्की और हरे एमरल्ड मोती जड़े हैं। उन्होंने मैचिंग ओवरसाइज़्ड झुमके, गोल्ड बैंगल्स और ब्रेसलेट भी पहने। उनका मेकअप मिनिमल था और लाल बिंदी ने उनका लुक पूर्ण किया।
स्रोत: indiatv.in


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।