NEET-PG 2026 परीक्षा में शामिल लगभग 2.66 लाख मेडिकल छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आधिकारिक वेबसाइट पर NEET-PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट कैसे देखें?
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट nbe.edu.in या cdn3.digialm.com वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद वे अपना स्कोरकार्ड और परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन और आंकड़े
NEET-PG 2026 परीक्षा का आयोजन NBEMS ने 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया था। यह परीक्षा देश के 339 शहरों में 1,111 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में हुई। इस परीक्षा में कुल 2,63,535 उम्मीदवार शामिल हुए। हालांकि, जयपुर के iON Digital Zone iDZ, सीतापुरा सेंटर पर तकनीकी खराबी के कारण कुछ उम्मीदवारों को परेशानी हुई।
परीक्षा के उद्देश्य और मेरिट
NEET-PG 2026 का आयोजन 2026-27 एडमिशन सेशन के लिए MD, MS, DNB, DrNB और मेडिकल डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले हेतु किया गया था। कुल 2,63,544 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5 सितंबर को आयोजित परीक्षा में 2,416 उम्मीदवार शामिल हुए।
सभी उम्मीदवारों की मेरिट पोजीशन उनके प्राप्त अंकों और NEET-PG 2026 के टाई-ब्रेकिंग नियमों के आधार पर तय की गई है।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।