करवा चौथ पर महिलाएं सूर्योदय के समय सरगी खाती हैं और फिर निर्जला व्रत रखती हैं, जो चंद्रमा के दर्शन के बाद पारण किया जाता है। इस खास दिन पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए महंगे तोहफे जरूरी नहीं होते, बल्कि छोटे-छोटे प्रयास भी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
सुबह की शुरुआत खास करें
करवा चौथ की सुबह पत्नी को शुभकामनाएं देकर दिन की शुरुआत करें। आप उन्हें हाथ से लिखा हुआ कोई कार्ड भी दे सकते हैं, जिससे वह विशेष महसूस करेंगी।
तारीफ करना न भूलें
इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके दुल्हन जैसी लगती हैं। इसलिए उनकी तारीफ करना बेहद जरूरी होता है। करवा चौथ पर उनकी सुंदरता की तारीफ करें ताकि उनका मन खुश हो और वे खास महसूस करें।
व्रत की तैयारियों में साथ दें
सरगी बनाने से लेकर शाम के खाने तक पत्नी के साथ घर के कामों में हाथ बंटाएं। निर्जला व्रत के दौरान थकावट और कमजोरी महसूस होती है, इसलिए आपकी मदद से उन्हें आराम मिलेगा और वे खुद को सपोर्ट महसूस करेंगी।
अपने हाथों से खिलाएं खाना
परंपरा के अनुसार पत्नियां पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। इसके अलावा, आप उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाएं या कोई खास डिश बनाएं। अगर आप अकेले हैं तो करवा चौथ पर डिनर डेट भी प्लान कर सकते हैं।
पहले करवा चौथ की यादें ताजा करें
शादी के बाद पहला करवा चौथ हर जोड़े के लिए खास होता है। इस दिन पुरानी यादों को ताजा करें, फोटो एल्बम देखें और साथ में समय बिताएं ताकि खुशियां दोगुनी हो जाएं।
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी की सब एडिटर हैं। वे बरेली से हैं और पत्रकारिता में तीन साल से अधिक अनुभव रखती हैं। शशि रिलेशनशिप, हेल्थ, फूड और मनोरंजन जैसे विषयों पर लिखती हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा किया है और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री भी ली है।
स्रोत: tv9hindi.com


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।