विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

IIM बैंगलोर में 608 छात्रों को मिला समर इंटर्नशिप ऑफर, कंसल्टिंग सेक्टर ने सबसे ज्यादा अवसर दिए

IIM बैंगलोर के 2026-28 बैच के 608 छात्रों को 128 कंपनियों ने समर इंटर्नशिप ऑफर दिए, कंसल्टिंग सेक्टर ने सबसे ज्यादा अवसर प्रदान किए।

IIM बैंगलोर में 608 छात्रों को मिला समर इंटर्नशिप ऑफर, कंसल्टिंग सेक्टर ने सबसे ज्यादा अवसर दिए

IIM बैंगलोर ने 26 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित समर प्लेसमेंट में 2026-28 बैच के सभी 608 छात्रों को इंटर्नशिप ऑफर दिए हैं। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में 128 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें कंसल्टिंग सेक्टर ने सबसे ज्यादा 308 ऑफर दिए। टेक्नोलॉजी सेक्टर में हायरिंग दोगुनी हुई और बैंकिंग, फाइनेंस सहित अन्य क्षेत्रों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

समर प्लेसमेंट में 608 छात्रों को इंटर्नशिप ऑफर

IIM बैंगलोर में पीजीपी और बिजनेस एनालिटिक्स के छात्रों के लिए समर प्लेसमेंट 26 से 29 अक्टूबर 2026 तक संपन्न हुआ। कुल 128 कंपनियों ने हिस्सा लिया और शुरुआती दो दिनों में ही 600 से ज्यादा छात्रों को इंटर्नशिप का ऑफर मिल गया। सभी 608 छात्रों को सफलतापूर्वक ऑफर दिए गए।

कंसल्टिंग सेक्टर ने बढ़त बनाई

इस बार कंसल्टिंग सेक्टर ने कुल 308 ऑफर देकर लगभग 50.7% हिस्सा लिया। एक्सेंचर स्ट्रेटेजी ने 123 छात्रों का चयन किया। बेन एंड कंपनी और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप ने 23-23 ऑफर दिए। इसके अलावा ईवाई ग्लोबल डिलीवरी सर्विसेज और ईवाई-पार्थेनॉन ने भी 23-23 छात्रों को चुना। कियर्नी ने 19 छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर दिया।

टेक्नोलॉजी सेक्टर में हायरिंग हुई दोगुनी

टेक्नोलॉजी सेक्टर में पिछले साल की तुलना में इस बार हायरिंग दोगुनी हुई। 21 कंपनियों ने कुल 51 ऑफर दिए। माइक्रोसॉफ्ट और अल्बर्टसन्स कंपनीज ने 6-6 छात्रों को चुना जबकि गूगल ने 4 छात्रों को अवसर दिया। एप्पल, अमेजन, एडोब, सेल्सफोर्स और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां भी इस प्रक्रिया में शामिल रहीं।

बैंकिंग, फाइनेंस और भारतीय कॉरपोरेट्स की भूमिका

बैंकिंग और फाइनेंस के 33 कंपनियों ने कुल 74 ऑफर दिए। गोल्डमैन सैक्स ने 8, सिटीबैंक और ड्यूश बैंक ने 5-5 छात्र चुने। बैंक ऑफ अमेरिका, बार्कलेज और जेपी मॉर्गन चेस भी प्रमुख कंपनी रही। वहीं, भारत के 12 बड़े कॉरपोरेट समूहों ने 40 छात्रों को ऑफर दिए, जिनमें टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज, रिलायंस, महिंद्रा, गोदरेज और अदाणी ग्रुप शामिल हैं। इन कंपनियों के ऑफर में पिछले साल की तुलना में 33% की वृद्धि हुई।

मीडियन मासिक स्टाइपेंड 2 लाख रुपये

छात्रों को मिलने वाला मीडियन मासिक स्टाइपेंड 2 लाख रुपये रहा, जबकि औसत स्टाइपेंड 1.95 लाख रुपये था। ई-कॉमर्स और फिनटेक कंपनियों ने 46, जबकि एफएमसीजी सेक्टर की कंपनियों ने 43 ऑफर दिए। करीब 40% कंपनियां पहली बार IIM बैंगलोर के कैंपस में आईं।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Head - Digital Desk

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।