विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

डॉ. निखिल राजवंशी के अनुसार बच्चों के फेफड़ों पर प्रदूषण का खतरा

डॉ. निखिल राजवंशी ने बताया कि बच्चों के फेफड़ों पर प्रदूषण का असर ज्यादा होता है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

डॉ. निखिल राजवंशी के अनुसार बच्चों के फेफड़ों पर प्रदूषण का खतरा

दिल्ली के रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के कंसल्टेंट-पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. निखिल राजवंशी ने बताया कि प्रदूषण का असर केवल बुजुर्गों या बीमार लोगों पर नहीं बल्कि बच्चों पर भी तेजी से पड़ता है। बच्चों के फेफड़े और इम्यून सिस्टम अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुए होते, इसलिए हवा में मौजूद जहरीले कण उनके लिए ज्यादा नुकसानदायक होते हैं।

बच्चों के फेफड़ों पर प्रदूषण का प्रभाव

डॉ. निखिल राजवंशी के अनुसार, बच्चे बड़ों के मुकाबले तेजी से सांस लेते हैं, इसलिए उनके शरीर के वजन के हिसाब से अधिक प्रदूषित हवा उनके फेफड़ों तक पहुंचती है। खासकर PM2.5 जैसे छोटे कण और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी गैसें सांस की नलियों में जलन कर सकती हैं। इससे बच्चों को खांसी, सांस लेने में सीटी जैसी आवाज और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

लंबे समय तक प्रदूषण का प्रभाव

बच्चों के फेफड़े और इम्यून सिस्टम अभी विकसित हो रहे होते हैं, इसलिए प्रदूषण लंबे समय तक उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इससे फेफड़ों की क्षमता कम हो सकती है और अस्थमा व अन्य सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। पहले से अस्थमा से पीड़ित बच्चों में प्रदूषण के कारण लक्षण और गंभीर हो सकते हैं। प्रदूषित हवा से सांस संबंधी संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। नई रिसर्च से यह भी पता चलता है कि प्रदूषण बच्चों की दिल और दिमाग के विकास पर भी असर डाल सकता है।

सावधानी के संकेत

अगर बच्चे को लगातार खांसी हो, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आए या थोड़ी शारीरिक गतिविधि पर सांस फूलने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। असामान्य थकान या खेल-कूद में कमी भी चिंता का कारण है। कई बार ये लक्षण सामान्य सर्दी-खांसी या एलर्जी समझ लिए जाते हैं, लेकिन लंबे समय तक बने रहने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

माता-पिता को क्या ध्यान रखना चाहिए

प्रदूषण वाले दिनों में बच्चों को बाहर खेलने से पहले AQI जरूर देखें। जब प्रदूषण अधिक हो तो बाहर की गतिविधियां कम करें। बच्चों को ट्रैफिक और धुएं वाली जगहों पर ले जाने से बचें। घर के अंदर हवा की गुणवत्ता बेहतर रखने की कोशिश करें और धुआं पैदा करने वाली चीजों से दूर रखें। अगर बच्चे को अस्थमा है, तो डॉक्टर द्वारा बताई दवाएं और इनहेलर नियमित रूप से उपयोग करें और बिना डॉक्टर की सलाह दवा बंद न करें।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Head - Digital Desk

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।