मुंबई में बीएमसी की मेयर रितु तावड़े को महापौर पोर्टल पर तीसरी या चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके अलावा उन्होंने बाइक रैली, पेड़ों की कटाई, शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) और दिवाली त्योहार की तैयारियों पर भी प्रतिक्रिया दी।
बाइक रैली का आयोजन
मेयर रितु तावड़े ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती से पहले मुंबई पुलिस ने "राष्ट्रीय एकता रैली" का आयोजन किया है। यह रैली महाराष्ट्र समेत पूरे देश में नशा मुक्त अभियान का हिस्सा है। पूरे मुंबई में जागरूकता फैलाने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया है।
बम धमकी और सुरक्षा
बम धमकी के बारे में पूछे जाने पर रितु तावड़े ने कहा, "यह तीसरी या चौथी बार है जब महापौर पोर्टल पर बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज आया है। मुंबई पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काम कर रही है और हम सभी सुरक्षित रहने के लिए पुलिस के काम पर भरोसा करते हैं।"
पेड़ों की कटाई और पर्यावरण
पेड़ों की कटाई पर उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका पर्यावरण और वायु गुणवत्ता सूचकांक पर काम कर रही है। बारिश के बाद गर्मी बढ़ने की वजह से AQI में थोड़ी वृद्धि हुई है। इस विषय पर हाल ही में हुई कॉन्फ्रेंस में चर्चा की गई और सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।
दिवाली और पटाखे
दिवाली के त्योहार के दौरान पटाखों के उपयोग को लेकर मेयर का कहना था, "मुंबई का AQI वर्तमान में सातवें नंबर पर है। सभी लोग दीवाली मनाएं लेकिन मेरी अपील है कि जितना हो सके पटाखा मुक्त दीवाली मनाएं। इससे बेहतर संदेश जाएगा और आने वाली पीढ़ी को भी अच्छा उदाहरण मिलेगा।"


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।