News Speaks
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

बच्चों के लिए खतरनाक हैं ट्रैम्पोलिन और चुंबकीय गेंद वाले खिलौने

ट्रैम्पोलिन, चुंबकीय गेंद, बैटरी खिलौने और तेज आवाज वाले खिलौने बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

बच्चों के लिए खतरनाक हैं ट्रैम्पोलिन और चुंबकीय गेंद वाले खिलौने

ट्रैम्पोलिन पर खेलने से हो सकती है गंभीर चोट

अक्सर बच्चे मेला या नुमाइश जैसी जगहों पर ट्रैम्पोलिन पर खेलते हैं, लेकिन ये खतरनाक हो सकता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, ट्रैम्पोलिन पर कूदते समय बैलेंस बिगड़ने से रीढ़ की हड्डी (सर्वाइकल स्पाइन) में चोट लग सकती है। जब एक साथ कई बच्चे ट्रैम्पोलिन पर कूदते हैं तो खतरा और बढ़ जाता है।

चुंबकीय गेंद वाले खिलौने बच्चों के लिए नुकसानदेह

मार्केट में मिलने वाले मैग्नेटिक बॉल्स (चुंबकीय गेंद वाले खिलौने) गोल या ओवल शेप में आते हैं। अगर बच्चा गलती से इन्हें निगल ले तो ये सामान्य प्लास्टिक गेंद की तुलना में ज्यादा खतरनाक होते हैं। इसमें मौजूद हाई पावर मैग्नेटिक फोर्स शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर आपस में चिपकने की कोशिश करता है, जिससे गंभीर नुकसान हो सकता है।

बैटरी से चलने वाले खिलौनों में भी है खतरा

बटन सेल या छोटी बैटरियों वाले खिलौनों से बच्चों को दूर रखना चाहिए या उनकी निगरानी करनी चाहिए। अगर बच्चा बैटरी निगल ले तो यह मुंह की लार या शरीर के नम ऊतकों से संपर्क कर विद्युत रासायनिक प्रक्रिया शुरू कर सकती है, जिससे खतरनाक स्थिति बन सकती है।

तेज आवाज वाले खिलौने और गुब्बारे भी नुकसानदायक

तेज आवाज वाले खिलौने बच्चों की सुनने की क्षमता को कमजोर कर सकते हैं। लगातार तेज आवाज सुनने से बच्चों के बोलने और बातचीत के विकास पर असर पड़ता है। इससे डर, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता की कमी भी हो सकती है। गुब्बारे भी बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं, खासकर फटे हुए या बिना फुलाए गुब्बारे निगल जाने पर ये गले या पेट के अंदर चिपक सकते हैं। अचानक फटने पर गुब्बारे की गैस, रबर और कलर केमिकल से बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Head - Digital Desk

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।