विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

पटना में तीन सरकारी टूर पैकेज से आसान हुआ पर्यटन, जानें किराया और सुविधाएं

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पटना के लिए तीन एक दिवसीय टूर पैकेज जारी किए हैं, जिनमें सुविधाएं और किराया बताया गया है।

पटना में तीन सरकारी टूर पैकेज से आसान हुआ पर्यटन, जानें किराया और सुविधाएं

पटना, बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने तीन एक दिवसीय टूर पैकेज जारी किए हैं। ये पैकेज स्कूली बच्चों, वीकेंड पर्यटकों और धार्मिक यात्रा के लिए खास तौर पर बनाए गए हैं, ताकि कम समय में शहर और आसपास के प्रमुख स्थलों का व्यवस्थित भ्रमण हो सके।

तीन टूर पैकेज और सुविधाएं

इन टूर पैकेजों में पर्यटकों को परिवहन, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, चाय-कॉफी, पेयजल, स्मारकों का प्रवेश शुल्क और प्रशिक्षित गाइड की सुविधा दी जाएगी। सुरक्षा के लिए पर्यटन पुलिस की व्यवस्था भी की गई है, जिससे यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

स्कूली बच्चों और वीकेंड पैकेज

स्कूली बच्चों के लिए पैकेज में पटना के ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थल शामिल हैं। बच्चे पटना जू, गवर्नर हाउस, सचिवालय, ईको पार्क, बिहार म्यूजियम, गोलघर, गांधी संग्राहालय, सभ्यता द्वार, साइंस सेंटर और बुद्ध स्मृति पार्क घूम सकेंगे। वीकेंड पैकेज भी इसी के समान है, जिसमें पटना के प्रमुख पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

एसी और ट्रैवलर बस से यात्रा करने वाले पर्यटकों को स्कूली पैकेज के लिए 2000 रुपये देने होंगे, जबकि इनोवा और इटियोस वाहन से यात्रा करने पर किराया 2500 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। न्यूनतम पर्यटक संख्या भी वाहन के अनुसार निर्धारित की गई है।

धार्मिक टूर पैकेज में प्रमुख मंदिरों का दर्शन

धार्मिक टूर पैकेज में महावीर, इस्कॉन, शीतला माता, बड़ी पाटन देवी, आगमकुआं, छोटी पाटन देवी और जल्ला महावीर मंदिर के साथ-साथ पटना साहिब गुरुद्वारा का भी भ्रमण शामिल है। इस पैकेज में गुरुद्वारे में लंच भी दिया जाएगा। बस किराया 1500 रुपये और ट्रैवलर किराया 1600 रुपये प्रति पर्यटक है।

इन सभी टूर पैकेजों की बुकिंग और जानकारी के लिए पर्यटक www.tourism.bihar.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

पत्रकार वरुण कुमार के बारे में

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। पत्रकारिता की शुरुआत प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से की और बाद में एबीपी न्यूज से जुड़े। वर्तमान में वे TV9 डिजिटल की धर्म टीम का हिस्सा हैं।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Head - Digital Desk

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।