विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

वडोदरा बीएपीएस मंदिर में 1,200 व्यंजनों का भव्य अन्नकूट तैयार

वडोदरा के बीएपीएस मंदिर में दीपावली से पहले 1,200 व्यंजनों का भव्य अन्नकूट तैयार किया जा रहा है।

वडोदरा बीएपीएस मंदिर में 1,200 व्यंजनों का भव्य अन्नकूट तैयार

वडोदरा, 1 नवंबर। गुजरात के वडोदरा में अटलादरा स्थित स्वामीनारायण बीएपीएस मंदिर में नूतन वर्ष के अवसर पर एक भव्य अन्नकूट की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें 1,200 तरह के खाने-पीने के व्यंजन शामिल होंगे।

300 महिलाएं और श्रद्धालु सेवा में लगे हैं

इस आयोजन की तैयारियों में करीब 300 महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। बीएपीएस भक्त मेघा शेखावत ने बताया कि 15 से 70 साल तक की महिलाएं स्वयंसेवा कर रही हैं। सेवा का सिलसिला 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है और भगवान को भोग लगाना परंपरा है, उसी तरह यहां भी भगवान को भोग लगाया जाएगा।

स्वामी ज्ञानवत्सल ने बताया अन्नकूट की परंपरा

बीएपीएस संत स्वामी ज्ञानवत्सल ने कहा कि भगवान के सामने भक्तिभाव से भोग तैयार होते हैं। अन्नकूट के प्रसाद को शाम को आने वाले दर्शनार्थियों को दिया जाता है और एक भी अन्न का टुकड़ा फेंका नहीं जाता। उन्होंने बताया कि यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के समय से चली आ रही है, जब गोकुलवासियों ने पहली फसल लेकर भगवान को भोग अर्पित किया था।

दीपावली से पहले मंदिर में साफ-सफाई और तैयारी

स्वामी ज्ञानवत्सल ने आगे कहा कि दीपावली का पर्व एक हफ्ते बाद है और सनातन हिंदू धर्म में इसे भव्यता से मनाया जाता है। इसके लिए मंदिर में साफ-सफाई का काम चल रहा है। 10 नवंबर को 1,200 थालों में महाभोग अन्नकूट के रूप में भगवान को चढ़ाया जाएगा।

स्रोत: kharinews.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Head - Digital Desk

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।