आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने बताया कि कुछ खास सीड्स का नियमित सेवन करने से हार्ट हेल्थ, स्किन और हड्डियों को मजबूती मिलती है। इन सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व जैसे फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं।
सेहत के लिए जरूरी सीड्स
- अलसी के बीज: अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। फाइबर पाचन सुधारता है जबकि ओमेगा-3 बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी के अनुसार रोजाना 1 से 2 बड़े चम्मच अलसी का सेवन लाभकारी है।
- चिया सीड्स: चिया सीड्स को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इनमें सॉल्युबल फाइबर होता है जो पाचन में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है और एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए भी लाभकारी हैं। इन्हें पानी में भिगोकर, दही या ओट्स के साथ डाइट में लिया जा सकता है।
- कद्दू के बीज: कद्दू के बीज में ज़िंक, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं। पोटैशियम की मौजूदगी से यह हार्ट हेल्थ सुधारता है। साथ ही यह हेयर और स्किन के लिए भी फायदेमंद है। कद्दू के बीज इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। रोजाना एक चम्मच कद्दू के बीज खाने की सलाह दी गई है।
डिस्क्लेमर: यह टिप्स केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या डाइट में बदलाव से पहले डॉक्टर से सलाह लें। इंडिया टीवी इन दावों की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।
स्रोत: indiatv.in


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।