दिवाली पर फूलों से रंगोली के नए डिजाइन
अगर आपके घर के आंगन या दरवाजे के बीच में रंगोली बनाने की जगह कम है तो आप दीवार या दहलीज के पास फूलों से सुंदर डिजाइन बना सकते हैं। दीवार के किनारे पीले और ऑरेंज रंग के गेंदा के फूलों को एक साथ लगाकर हाफ कर्व और पिरामिड जैसे पैटर्न बनाए जा सकते हैं। आम या पान के पत्तों से इसे पूरा करें और बीच में जलता हुआ दीपक रखें।
फूलों और रंगों के साथ दरवाजे की सजावट
दरवाजे पर फूलों और गुलाल से रंगोली बनाई जा सकती है। पहले चॉक से चौड़ी पट्टी बनाएं और उसमें ब्लॉक बनाकर फूल और रंग भरें। इसमें स्वास्तिक और दीपक के डिजाइन शामिल करें और साबुत फूलों से राउंड शेप बनाकर सजाएं। शाम को इसे दीपकों से रोशन करें।
सीढ़ियों और दीवार के किनारों की सजावट
अक्सर घर की सीढ़ियों को कम सजाया जाता है, लेकिन दिवाली पर इसे खूबसूरत बनाया जा सकता है। सीढ़ियों के कोनों पर गुलाब और गेंदा के फूलों से हाफ कर्व डिजाइन बनाएं और सफेद फूलों का इस्तेमाल भी करें। शाम को दीपक जलाएं। दीवार के किनारे साबुत फूलों की लंबी माला या सिंपल लाइन बनाकर आम, पान या अशोक के पत्ते लगाएं।
दीवार के साइड और दहलीज के लिए सरल फूलों के डिजाइन
दीवार के साइड या कॉर्नर के लिए गेंदा के फूलों से त्रिकोण या कर्व पैटर्न बनाए जा सकते हैं। ऑरेंज गेंदा के फूलों से आउटलाइन करें और आम या गुड़हल के पत्तों का उपयोग करें। दहलीज पर भी चॉक से तिकने पैटर्न बनाकर फूलों की पंखुड़ियों से भरकर रंग-बिरंगे डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं। इस तरह फूलों से सजावट घर की खूबसूरती बढ़ाती है।
स्रोत: tv9hindi.com


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।