धनतेरस 2026 पर रंगोली बनाने की परंपरा
धनतेरस के दिन घर की साफ-सफाई और सजावट के साथ रंगोली बनाना एक महत्वपूर्ण रिवाज है। विशेष रूप से मुख्य दरवाजा, आंगन और पूजा स्थल पर रंगोली से त्योहार की शोभा बढ़ती है। इस बार कमल के फूल, मां लक्ष्मी के चरण, कलश, दीये और सिक्कों वाली रंगोली डिजाइन को अपनाना आसान और आकर्षक विकल्प है।
धनतेरस पर 7 रंगोली डिजाइन
1. कमल के फूल वाली रंगोली
- सबसे पहले सफेद रंग से कमल का आउटलाइन बनाएं।
- पंखुड़ियों में गुलाबी और लाल रंग भरें, बीच में पीला या सुनहरा रंग लगाएं।
- चारों ओर छोटे दीये और सफेद डॉट्स से सजावट करें।
2. मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली
- चावल के आटे या सफेद रंगोली पाउडर से पैर की आउटलाइन बनाएं।
- पैरों को लाल और सफेद रंग से सजाएं।
- उंगलियों के पास छोटे गोल डॉट्स बनाएं और आसपास फूलों की पंखुड़ियां रखें।
- छोटे दीयों से रंगोली को सजाएं।
3. दीये वाली आसान रंगोली
- बीच में बड़ा दीया बनाएं और लौ को पीले-नारंगी रंग से सजाएं।
- दीये के चारों ओर छोटी पंखुड़ियां बनाएं।
- किनारों पर छोटे दीये रखें।
4. कलश वाली रंगोली
- लाल या पीले रंग से कलश का आकार बनाएं।
- कलश पर आम के पत्ते और नारियल का चित्र बनाएं।
- स्वास्तिक या शुभ-लाभ लिखें।
- फूलों और दीयों से चारों ओर सजावट करें।
5. सिक्कों और गोल्डन बॉर्डर वाली रंगोली
- गोल आकार में रंगोली का आधार बनाएं।
- बीच में कमल या कलश बनाएं।
- गोल्डन और पीले रंग से बॉर्डर तैयार करें।
- आसपास सिक्के जैसे गोल आकार बनाकर सजाएं।
6. फूलों वाली इको-फ्रेंडली रंगोली
- फर्श पर गोल या चौकोर डिजाइन बनाएं।
- बाहरी बॉर्डर में गेंदे की पंखुड़ियां लगाएं, बीच में गुलाब के फूल बनाएं।
- सफेद फूलों और दीयों से रंगोली पूरी करें।
7. मोर पंख वाली रंगोली
- मोर पंख की लंबी आउटलाइन बनाएं।
- बीच में नीले और हरे रंग से डिजाइन तैयार करें।
- किनारों पर पीले और सफेद रंग से डिटेलिंग करें।
- फूलों और दीयों से सजावट करें।
रंगोली बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें
- फर्श को पूरी तरह साफ और सूखा रखें।
- मुख्य दरवाजे पर ऐसी जगह चुनें जहां रुकावट न हो।
- रंगोली को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
- प्राकृतिक रंग, चावल का आटा और फूलों का उपयोग करें।
- दीये जलाते समय फूलों और कपड़ों से सुरक्षित दूरी बनाएं।
स्रोत: hindi.asianetnews.com


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।