News Speaks
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

भोपाल में IAS विवेक पोरवाल के बंगले से चोरी हुआ चंदन का पेड़, सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में

भोपाल में वरिष्ठ IAS अधिकारी विवेक पोरवाल के बंगले से चंदन का पेड़ चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े।

भोपाल में IAS विवेक पोरवाल के बंगले से चोरी हुआ चंदन का पेड़, सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में

भोपाल के वीआईपी क्षेत्र में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल के सरकारी बंगले से चंदन का पेड़ चोरी हो गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। यह घटना डीजीपी के आधिकारिक आवास के बेहद करीब हुई है।

बंगले से चंदन के पेड़ की चोरी

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात देर रात 2:00 से 2:30 बजे के बीच हुई। चोरों ने बंगले के परिसर में प्रवेश कर चंदन का पेड़ काटकर ले गए। उस समय सुरक्षा गार्ड मौजूद था, लेकिन वह संभवत: सो रहा था, इसलिए उसने चोरी को नोटिस नहीं किया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान और उनके रास्ते का पता लगाया जा सके।

तीन आरोपी घर में घुसे

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया, "थाना हबीबगंज क्षेत्र में सीनियर ऑफिसर के घर में तीन लोग घुसे और वहां से चंदन का पेड़ काटकर चोरी कर ले गए। सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी के बावजूद यह घटना हुई। पुलिस ने आसपास के कैमरों से तीनों की पहचान कर उनका पता लगाकर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।"

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · News Speaks

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।