News Speaks
मंगलवार, 10 नवंबर 2026
विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

भाई दूज पर पुराने कुर्ते को नया लुक देने के आसान फैशन टिप्स

भाई दूज पर पुराने कुर्ते को लेयरिंग, बटन और ब्रोच से नया लुक दें और स्टाइलिंग टिप्स अपनाएं।

भाई दूज पर पुराने कुर्ते को नया लुक देने के आसान फैशन टिप्स

भाई दूज के त्योहार पर अगर नए कपड़े खरीदना संभव न हो तो अपने पुराने कुर्ते को कुछ स्टाइलिंग ट्रिक्स से नया लुक दिया जा सकता है। ये टिप्स खासकर उन पुरुषों के लिए मददगार हैं जो बिना ज्यादा खर्च किए फेस्टिव लुक अपनाना चाहते हैं।

पुराने कुर्ते के साथ लेयरिंग करें

अगर आपके पास कोई पुराना कुर्ता रखा हुआ है, तो इसे भाई दूज पर पहन सकते हैं। इसके साथ कैजुअल बेस कोट, सिंपल ब्लेजर या डेनिम जैकेट पहनकर नया अंदाज दिया जा सकता है। इस तरह की लेयरिंग से आपका लुक बिल्कुल ताजा लगेगा और फोटो में भी पुराने कपड़ों का पता नहीं चलेगा।

बटन और ब्रोच से दें नया टच

अपने पुराने कुर्ते के बटनों को बदलकर नए मेटल या लकड़ी के डिजाइनर एथनिक बटन लगवाएं। साथ ही, एक आकर्षक ब्रोच भी जोड़ सकते हैं जो फेस्टिव सीजन के लिए उपयुक्त हो। इस छोटे बदलाव से आपका कुर्ता पूरी तरह नया नजर आएगा।

लेंथ और बॉटम वियर में बदलाव

कुर्ते की लेंथ कम करवा सकते हैं और पहले पायजामे के साथ पहने गए कुर्ते को इस बार जींस के साथ ट्राई करें। स्लीव्स को लूज कराएं या उसमें कफ लगवाएं और मोड़कर पहनें। आप सिगरेट पैंट, स्लिम-फिट ट्राउजर या चिनोज के साथ इसे सेमी मॉडर्न लुक दे सकते हैं। इसके अलावा क्लासी वॉच, चेन और सनग्लासेस जैसे एक्सेसरीज भी जोड़ें।

क्विक फिक्स और कस्टमाइजेशन

अगर समय कम है तो टेलर से जल्दी कोई नया डिजाइन या डिटेलिंग करवाएं। पॉकेट पर नया पैटर्न, लेस की डिटेलिंग या पाइपिंग से भी कुर्ते को नया लुक दिया जा सकता है। मशीन से रेशमी एम्ब्रॉयडरी भी करवाना एक विकल्प है।

शशि सिंह, टीवी9 डिजिटल हिंदी की सब एडिटर हैं। वे उत्तर प्रदेश के बरेली से हैं और पत्रकारिता में तीन साल से अधिक अनुभव रखती हैं। शशि रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, रिलीजन और मनोरंजन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Head - Digital Desk

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।