News Speaks
मंगलवार, 10 नवंबर 2026
विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

हेलमेट खरीदते समय ध्यान दें ये 5 जरूरी बातें, सुरक्षा बनी रहेगी कायम

हेलमेट खरीदते समय ISI सर्टिफिकेशन, मजबूती, वाइजर क्वालिटी, फिटिंग और लॉकिंग पर खास ध्यान देना जरूरी है।

हेलमेट खरीदते समय ध्यान दें ये 5 जरूरी बातें, सुरक्षा बनी रहेगी कायम

हेलमेट सिर्फ चालान बचाने के लिए नहीं, बल्कि गंभीर चोट से बचाने के लिए जरूरी है। हेलमेट खरीदते समय सही चुनना जरूरी है, वरना यह सुरक्षा कवच आपके लिए खतरा बन सकता है।

ISI सर्टिफाइड हेलमेट चुनें

हेलमेट खरीदते वक्त देखें कि वह ISI मार्क सर्टिफाइड हो। केवल स्टिकर देखकर न खरीदें, बल्कि मार्किंग की सच्चाई जांचें। नकली या कमजोर हेलमेट से सुरक्षा नहीं मिलती, इसलिए अच्छे ब्रांड से ही खरीदारी करें जो मानकों पर खरे उतरते हों।

मजबूती और पैडिंग की जांच करें

हेलमेट की मजबूती पर ध्यान दें क्योंकि कमजोर हेलमेट टकराने पर टूट सकता है और चोट बढ़ा सकता है। अंदर की पैडिंग भी जरूरी है, यह सिर को आराम देती है और चोट से बचाती है। पहनने में असुविधा न हो, यह भी जरूरी है।

वाइजर की गुणवत्ता मायने रखती है

हेलमेट का वाइजर आपकी आंखों और चेहरे की सुरक्षा करता है। इसे पॉलीकार्बोनेट से बनाना चाहिए जो स्क्रैच रेजिस्टेंट और एंटी-फॉग हो। बाजार में चार प्रकार के वाइजर मिलते हैं:

  1. क्लियर वाइजर - सामान्य बारिश और धूप से बचाता है।
  2. स्मोक/टिंटेड वाइजर - तेज धूप में आंखों को आराम देता है।
  3. मिरर/इरिडियम/रेनबो वाइजर - बाहर से चमकदार, धूप कम करता है।
  4. डे एंड नाइट/रेवो वाइजर - दिन-रात बिना बदले इस्तेमाल हो सकता है।

फिटिंग का सही होना जरूरी

हेलमेट केवल डिजाइन या मजबूती से नहीं, बल्कि फिटिंग से भी सुरक्षित होता है। पहनकर देखें कि वह बहुत ढीला या टाइट तो नहीं। सही फिटिंग वाला हेलमेट सिर पर आराम से टिका रहे और हिले-डुले नहीं।

लॉक की मजबूती पर ध्यान दें

हेलमेट का लॉक मजबूत होना चाहिए। चिन स्ट्रैप को लॉक करके देखें कि वह सुरक्षित बांधा जाता है या नहीं। सही लॉकिंग से ही हेलमेट दुर्घटना में सुरक्षित रहता है।

शशि सिंह, टीवी9 डिजिटल हिंदी की सब एडिटर, बरेली से हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री की है और तीन साल से ज्यादा अनुभव के साथ अलग-अलग विषयों पर लिखती हैं।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Head - Digital Desk

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।