News Speaks
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

वरुण धवन-कृति सेनन ने हिंदी वर्जन में दी आवाज, ‘ऑब्सेशन’ अब OTT पर

वरुण धवन-कृति सेनन ने हिंदी वर्जन 'ऑब्सेशन' में आवाज दी, फिल्म 30 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

वरुण धवन-कृति सेनन ने हिंदी वर्जन में दी आवाज, ‘ऑब्सेशन’ अब OTT पर

हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया था। अब यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, जिसमें हिंदी वर्जन में वरुण धवन और कृति सेनन ने अपनी आवाज दी है।

वरुण-कृति ने हिंदी डबिंग में किया योगदान

करी बार्कर के निर्देशन में बनी ‘ऑब्सेशन’ में माइकल जॉनस्टन ने बियर और इंडे नवारेटे ने निक्की का मुख्य रोल निभाया था। हिंदी वर्जन में वरुण धवन ने बियर और कृति सेनन ने निक्की के किरदार को आवाज दी है। यह हिंदी वर्जन जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में वरुण और कृति नजर आएं और बताया गया कि हिंदी डबिंग में अमर कौशिक ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जियो हॉटस्टार का बयान

हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम चाहते तो पहले बता सकते थे, लेकिन फिर मजा ही क्या आता। कृति सेनन और वरुण धवन ने हिंदी में निक्की और बियर को आवाज दी है, और अमर कौशिक ने इसे एक साथ पिरोया है। सच कहें तो हम इसके दीवाने हो गए हैं।”

‘ऑब्सेशन’ कब देख सकते हैं OTT पर?

‘ऑब्सेशन’ हिंदी वर्जन 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल 15 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में 4976 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी, जबकि इसकी लागत लगभग 9.5 करोड़ रुपये थी।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · News Speaks

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।