गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत और रितेश देशमुख सहित कई सितारों ने अमित शाह के लिए खास संदेश साझा किए।
शाहरुख खान ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। दुआ है कि आने वाला साल आपके लिए अच्छी सेहत, खुशियां और देश के लिए आपके काम को आगे बढ़ाने की ताकत लेकर आए। आपके शानदार साल के लिए मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं।”
अक्षय कुमार ने दिया देशभक्ति से भरपूर संदेश
अक्षय कुमार ने भी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “अमित शाह जी को जन्मदिन की अनेक शुभकामनाएं। आपने हमेशा देश को सबसे आगे रखा है। महादेव की कृपा आप पर बनी रहे। आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहे और संकल्प हमेशा सच्चा रहे। जय महाकाल।”
कंगना रनौत ने की हार्दिक शुभकामनाएं
कंगना रनौत ने अमित शाह के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें तथा दीर्घायु का आशीर्वाद पाकर राष्ट्रोन्नति में यूं ही भागीदारी निभाते रहें। जय श्री राम!”
रितेश देशमुख ने भी दी बधाई
रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर पर अमित शाह की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारे माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको अच्छी सेहत और लंबी उम्र प्रदान करे।”


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।