News Speaks
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने बिग बॉस में उठाए तीखे सवाल, कहा- हमें शर्मिंदगी हुई

बिग बॉस में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने उनके और लवप्रीत की दोस्ती पर सवाल उठाए, कहा- हमें और परिवार को शर्मिंदगी हुई।

स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने बिग बॉस में उठाए तीखे सवाल, कहा- हमें शर्मिंदगी हुई

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल के बीच दोस्ती को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने भी अपनी बात रखी है। काश्वी ने स्काउट और लव के बिहेवियर पर सवाल उठाए और साफ शब्दों में कहा कि उन्हें और उनके परिवार को शर्मिंदगी हुई है।

स्काउट और लव पर काश्वी के सवाल

शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में देखा गया कि मेकर्स ने काश्वी का स्वागत रोहित शेट्टी ने किया। काश्वी ने आते ही स्काउट से पूछा, "कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय? आपके हर टच और हर चीज पर जूम इन किया जाता है।" इसके बाद उन्होंने लव से सवाल किया, "क्या आप बाहर भी अपने मुंह बोले भाइयों के साथ ऐसे ही रहती हैं?" लव ने जवाब दिया कि यह उसके लिए सामान्य है क्योंकि वह दर्द महसूस कर रही है। काश्वी ने स्काउट से कहा, "और तन्मय आपने मुझे इससे कैसे कंपेयर किया?" इस पर स्काउट ने कहा कि वह उनका ख्याल रखती है और उसके साथ घर जैसा कंफर्ट मिलता है।

काश्वी ने लगाई क्लास

काश्वी ने साफ किया कि वह स्काउट और लव की दोस्ती से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, "कैसा सॉफ्ट कॉर्नर, कैसा कन्फ्यूजन? क्या टेकिंग केयर करने के लिए आप वहां गए थे? अगर घर जैसी फीलिंग चाहिए थी तो घर में ही रहना चाहिए था। इससे मुझे और मेरे परिवार को शर्मिंदगी हुई है। आप एक बैकग्राउंड कैरेक्टर की तरह किसी लड़की के पीछे भाग रहे हो। अगर आपको एक प्रतिशत भी इज्जत बची है तो एक लाइन खींचो अपने और उसके बीच और खुद से अलग कर दो।"

रोहित शेट्टी ने भी उठाए सवाल

इससे पहले के एपिसोड में होस्ट रोहित शेट्टी ने भी स्काउट और लवप्रीत को साफ शब्दों में कहा था कि बाहर उनकी दोस्ती अच्छी नहीं लग रही। जब दोनों ने सफाई दी, तो रोहित ने कहा कि वह पूरे हफ्ते के एपिसोड देखकर ही यह बात कह रहे हैं।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · News Speaks

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।