वैश्विक उच्च शिक्षा संगठन Quacquarelli Symonds ने QS Asia University Ranking 2027 जारी की है। इस रैंकिंग में भारत के 325 शैक्षणिक संस्थान शामिल हुए हैं। भारत के सभी संस्थानों में IIT दिल्ली को सबसे उच्च रैंक 66वीं मिली है। हालांकि, इस बार 71 प्रतिशत संस्थानों की रैंकिंग पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट में रही है।
QS Asia 2027 की मुख्य बातें
- भारत के कुल 325 संस्थान रैंकिंग में शामिल
- 21 भारतीय यूनिवर्सिटी टॉप 200 में शामिल
- IIT दिल्ली को एशिया में 66वां स्थान मिला
- 71% संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट
- 34 नई यूनिवर्सिटी पहली बार रैंकिंग में शामिल
भारत की टॉप 200 यूनिवर्सिटीज
QS Asia Ranking 2027 में कुल 1,722 यूनिवर्सिटी रैंक हुई हैं, जिसमें 195 यूनिवर्सिटी पहली बार शामिल हुईं। टॉप 200 में भारत के 21 संस्थान शामिल हैं, जो पिछले साल की तुलना में एक अधिक हैं। इनमें IIT दिल्ली 66वें स्थान पर है, इसके बाद IISc बेंगलुरु 79वें, IIT बॉम्बे 83वें और IIT मद्रास 85वें स्थान पर हैं।
टॉप 200 में शामिल प्रमुख भारतीय संस्थान
- IIT दिल्ली – 66
- IISc बेंगलुरु – 79
- IIT बॉम्बे – 83
- IIT मद्रास – 85
- IIT खड़गपुर – 90
- IIT कानपुर – 97
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब – 104
- दिल्ली यूनिवर्सिटी – 106
- IIT गुवाहाटी – 120
- IIT रुड़की – 124
- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी – 128
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी – 154
- VIT वेल्लोर – 156
- BITS पिलानी – 161
- ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी – 165
- सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी – 175
- शूलिनी यूनिवर्सिटी – 177
- एमिटी यूनिवर्सिटी – 181
- जामिया मिलिया इस्लामिया – 183
- UPES – 183
- मणिपाल अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन – 195
भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट
QS Asia 2027 रैंकिंग में भारत के 325 संस्थान शामिल हुए हैं, जो चीन के बाद सबसे अधिक संख्या है। लेकिन 71 प्रतिशत संस्थानों की रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में गिरावट आई है। 18 प्रतिशत संस्थानों की रैंकिंग में सुधार हुआ है, जबकि 11 प्रतिशत की रैंकिंग स्थिर रही।
IIT दिल्ली की रैंकिंग 59वें से 66वें स्थान पर आई है, वहीं IISc बेंगलुरु 64वें से 79वें, IIT बॉम्बे 71वें से 83वें और IIT मद्रास 70वें से 85वें स्थान पर आ गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की रैंकिंग भी 95वें से 106वें स्थान पर गई है। IIT कानपुर 77वें से 97वें स्थान पर है।
सबसे अधिक गिरावट महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, कोट्टायम की रैंकिंग में हुई है, जो 495वें से 697वें स्थान पर आ गई है। इस एक साल में इसकी रैंकिंग में 202 नंबर की गिरावट दर्ज हुई है।
स्रोत: tv9hindi.com


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।