विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात, MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं

बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात 2 नवंबर को आंध्र प्रदेश पहुंचेगा, MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात, MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं

नई चक्रवाती तूफान का असर

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती तूफान सक्रिय हो रहा है, जो 2 नवंबर की शाम तक आंध्र प्रदेश तट तक पहुंच जाएगा। इसके कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अन्य राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

किस राज्यों में होगी बारिश और तूफान

IMD की चेतावनी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और विदर्भ के कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा है। आंध्र प्रदेश तट और ओडिशा में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के भीतरी हिस्सों, केरल, माहे और तेलंगाना में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और विदर्भ में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

भारी बारिश के विशेष अनुमान

1 और 2 नवंबर के बीच केरल, आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक में 1 से 3 नवंबर के बीच कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, 2 से 3 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जहां हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने का अनुमान है। हवा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी, जिसकी गति सुबह 15 किमी प्रति घंटे और दोपहर में 22 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

"IMD ने दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।"

स्रोत: indiatv.in

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Head - Digital Desk

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।