मायावती की अध्यक्षता में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अहम बैठक 5 नवंबर को लखनऊ में होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे 12 मॉल एवेन्यू स्थित BSP के उत्तर प्रदेश कार्यालय में शुरू होगी। इसमें प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी की तैयारियों का आकलन करना है। मायावती संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगी और जिला से बूथ स्तर तक पदाधिकारियों की सक्रियता बढ़ाने पर जोर देंगे। साथ ही, उपयुक्त उम्मीदवारों की पहचान और जनाधार बढ़ाने की रणनीति भी बनाई जाएगी।
बीजेपी पर मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक तनाव के बीच समाजवादी पार्टी (SP) ने बीजेपी पर मतदाता सूची में बदलाव करने का आरोप लगाया है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) प्रक्रिया के जरिए विपक्ष के समर्थकों के नाम हटाए जा रहे हैं और फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।
समाजवादी पार्टी की जीत की उम्मीद
धर्मेंद्र यादव का दावा है कि बीजेपी की कोशिशों के बावजूद जनता सच जानती है। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।” उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और कहा कि आयोग को खुद जवाब देना चाहिए।
स्रोत: livetimes.news


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।