आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित की गई जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हुए। इस इवेंट में करीना कपूर और शाहिद कपूर की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही सलमान खान के साथ एक नन्हीं बच्ची का दिल छू लेने वाला पल भी चर्चा में रहा।
करीना और शाहिद की भावुक मुलाकात
करीना कपूर ऑल ब्लैक आउटफिट में खूबसूरत दिखीं, तो शाहिद कपूर व्हाइट सूट में नजर आए। जैसे ही शाहिद ने करीना को देखा, वे उनसे मिलने पहुंचे और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। लंबे समय बाद इस तरह की मुलाकात देखकर फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं।
फैंस के रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना और शाहिद की इस मुलाकात पर जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "परफेक्ट पेयर, दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।" दूसरे ने कहा, "मेरे फेवरेट गीत और आदित्य, काश हम इन्हें फिर स्क्रीन पर साथ देख पाते।" एक अन्य फैन ने लिखा, "मैं इस पल का इंतजार कर रही थी, मेरे फेवरेट बेबो और शाहिद फॉरएवर।" कई लोग दोनों की जोड़ी देखकर इमोशनल हो गए।
सलमान खान और नन्हीं बच्ची का प्यारा पल
गुरुवार को मुंबई में आयोजित आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हुए। इस इवेंट का सबसे खास पल तब आया जब एक नन्ही बच्ची सलमान से मिलने आई और उन्हें गले लगा लिया। बच्ची अपने साथ सलमान का पोस्टर लेकर आई थी। सलमान ने भी उसे प्यार से ग्रीट किया। इस प्यारे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।