सर्दियों में आंवला जैम बनाना एक स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प है। आंवला, जो इस मौसम में आसानी से मिल जाता है, विटामिन सी से भरपूर होता है और शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यहां हम 500 ग्राम ताजा आंवले से बनने वाली आंवला जैम की आसान रेसिपी बता रहे हैं।
आंवला जैम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- ताजा आंवला: 500 ग्राम
- चीनी या गुड़: 400 से 450 ग्राम
- इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- दालचीनी पाउडर या छोटा टुकड़ा: आधा चम्मच
- नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
- काला नमक: आधा छोटा चम्मच
आंवला जैम कैसे बनाएं?
सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धोकर एक भगोने में पानी गर्म करें। मध्यम आंच पर आंवले तब तक उबालें जब तक वे नरम न हो जाएं और उनकी कलियां अपने आप अलग होने लगें।
जब आंवला ठंडा हो जाए तो उनकी गुठलियां निकालकर पल्प तैयार करें। इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें ताकि जैम की बनावट चिकनी हो।
अब एक भारी तले की कढ़ाई में पिसा हुआ आंवला पल्प और चीनी डालकर मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं। मिश्रण घुलने के बाद गाढ़ा होने लगेगा।
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें काला नमक, इलायची पाउडर, दालचीनी पाउडर और नींबू का रस डालें। नींबू का रस डालने से चीनी जमने से बचती है।
मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक वह कढ़ाई छोड़ने लगे और गाढ़ा जैम जैसा न हो जाए। एक प्लेट पर थोड़ी बूंद डालकर जांच करें कि वह फैले नहीं। यदि ऐसा है तो आपका आंवला जैम तैयार है।
स्रोत: indiatv.in


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।