नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2027 सेशन 1 समेत कई एंट्रेंस एग्जाम के शेड्यूल में बदलाव किया है और नया संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। ये बदलाव दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं पर लागू होंगे।
संशोधित परीक्षा कैलेंडर में क्या-क्या बदला?
NTA ने दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होने वाले विभिन्न एंट्रेंस एग्जाम जैसे JEE मेन 2027 सेशन 1, यूजीसी नेट, CSIR यूजीसी नेट और CUET पीजी के शेड्यूल में बदलाव किया है। वहीं, कुछ परीक्षाओं जैसे CMAT 2027 और NIFT 2027 की तारीखें पहले की तरह ही जारी रखी गई हैं।
JEE मेन 2027 सेशन 1 की नई तारीखें
NTA के अनुसार, JEE मेन 2027 सेशन 1 का आयोजन अब 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को किया जाएगा। पहले ये परीक्षा 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी को प्रस्तावित थी, जबकि 31 जनवरी रिजर्व डे थी।
UGC नेट दिसंबर 2026 में बदलाव
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा भी अब 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक और 20-21 दिसंबर को रिजर्व डे के रूप में प्रस्तावित थी।
CSIR UGC नेट दिसंबर अब तीन दिन की परीक्षा
CSIR UGC नेट दिसंबर 2026 का आयोजन अब तीन दिन होगा। पहले यह परीक्षा 20 और 21 दिसंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित कैलेंडर के अनुसार यह 19, 20 और 27 दिसंबर को होगी।
CUET PG 2027 की नई तारीखें
CUET PG 2027 परीक्षा अब 2 से 5 मार्च, 8-9 मार्च, 12 मार्च, 15 से 19 मार्च, 24-25 मार्च और 29 से 31 मार्च 2027 को आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 1 से 5 मार्च, 8 मार्च, 12 से 20 मार्च, 24-25 मार्च को प्रस्तावित थी, जबकि 30-31 मार्च को रिजर्व डे रखा गया था।
JEE मेन 2027 सेशन 2 का शेड्यूल भी जारी
NTA ने JEE मेन 2027 सेशन 2 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसके तहत यह परीक्षा 2 से 7 अप्रैल 2027 तक आयोजित होगी। इसके अलावा आर्मी कैडेट्स कॉलेज, SHRESHTA (NETS) और NITTT के पार्ट 1 व पार्ट 2 की परीक्षाओं का भी शेड्यूल जारी किया गया है।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।