फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (FMS), दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2027-2029 बैच के फुल टाइम MBA प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट fms.edu पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CAT 2026 परीक्षा जरूरी
FMS दिल्ली में MBA में प्रवेश के लिए CAT 2026 का स्कोर अनिवार्य है। संस्थान के प्रोग्राम ब्रॉशर के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने CAT 2026 परीक्षा नहीं दी है, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए CAT 2026 देना जरूरी है।
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
इस कोर्स के लिए उम्मीदवार के पास 12 साल की स्कूली शिक्षा के बाद मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। CGPA वाले उम्मीदवार भी निर्धारित प्रतिशत के बराबर अंक होने पर आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए fms.edu वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा और निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा।
CAT के तीन सेक्शन का वेटेज
FMS ने CAT 2026 के तीन सेक्शन के लिए अलग-अलग वेटेज तय किया है। यह वेटेज शॉर्टलिस्टिंग और आगे की चयन प्रक्रिया में मदद करेगा।
- VARC (वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन): 40%
- DILR (डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग): 30%
- QA (क्वांटिटेटिव एबिलिटी): 30%
इंटरव्यू के लिए महिला अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 5 अंक दिए जाएंगे। CAT स्कोर के साथ शैक्षणिक प्रदर्शन और आगे के चयन चरण भी प्रवेश में महत्वपूर्ण होंगे।
स्रोत: tv9hindi.com


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।