News Speaks
मंगलवार, 10 नवंबर 2026
विज्ञापन
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें
News Speaks — यहाँ विज्ञापन दें

दिल्ली में मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट बनेगा, नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन

दिल्ली में मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट बनाया जाएगा, जिसका उद्घाटन 12 नवंबर को नितिन नबीन करेंगे।

दिल्ली में मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट बनेगा, नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को जन सेवा सदन में छठ पूजा समितियों और विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि सभी इंतजाम समय से पहले पूरे हों।

मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट

इस बार दिल्ली में मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट बनाया जा रहा है। यह घाट बाहरी रिंग रोड से इंद्रलोक तक फैला होगा। दोनों ओर सीढ़ियां और सीमेंट की सड़क बन रही है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 12 नवंबर को सिंगलपुर गांव के पास इस घाट का उद्घाटन करेंगे।

1400 से अधिक घाट तैयार किए जाएंगे

दिल्ली में इस बार लगभग 1400 से ज्यादा घाट बनाए जा रहे हैं, जो पिछले साल के 1326 घाटों से अधिक हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि सभी घाटों की तैयारी समय पर पूरी होनी चाहिए ताकि अंतिम समय में केवल पानी भरना, टेंट लगाना और सफाई का काम बचे। जिला प्रशासन नियमित निरीक्षण करेगा और कमियों को तुरंत दूर करेगा।

इस वर्ष छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। संभावित ठंड को देखते हुए बड़े और मध्यम घाटों पर पर्याप्त कवर वाले टेंट लगाए जाएंगे।

महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर ध्यान

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त चेंजिंग रूम और शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन सुविधाओं की स्वच्छता और उपयोगिता पर खास ध्यान देने को कहा। 15 और 16 नवंबर को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सफाई कर्मियों की टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी।

घाटों तक पहुंच आसान और सुरक्षित

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों का निरीक्षण किया जाएगा। सभी मार्गों पर पर्याप्त रोशनी होगी ताकि अंधेरा या डार्क स्पॉट न रहे। मॉडल घाटों को आकर्षक बनाया जाएगा और प्रमुख घाटों पर स्वागत द्वार लगाए जाएंगे।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Head - Digital Desk

News Speaks की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।