एशियन पैरा गेम्स में भारत के पैरा तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने पुरुष रिकर्व डबल्स में चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि भावना चौधरी और पूजा जाटयान की जोड़ी ने महिला डबल्स में सिल्वर मेडल हासिल किया।
चीन को हराकर गोल्ड मेडल
जापान के ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पज स्क्वायर में खेले गए पुरुष डबल्स फाइनल में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने चीन की युन डुओ और झाओ लिशुए की जोड़ी को 5-1 से हराया। पहले सेट में दोनों टीमों ने 35-35 अंक बनाए, लेकिन दूसरे सेट में भारत ने 37-36 और तीसरे सेट में 38-36 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
विजय सुंडी ने किया कमाल
विजय सुंडी ने इस स्तर पर अपना डेब्यू किया और अनुभवी हरविंदर सिंह के साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद सटीक निशाने लगाए, जिससे चीन की टीम अंतिम दो सेटों में भारत की बराबरी नहीं कर सकी।
महिला टीम ने जीता सिल्वर
महिला रिकर्व डबल्स में भावना चौधरी और पूजा जाटयान की जोड़ी ने फाइनल में चीन की गाओ जिहान और वांग शुएकियान से 0-6 से हार का सामना किया। भारत ने तीन सेटों में क्रमशः 31, 30 और 29 अंक बनाए, जबकि चीन ने 38, 35 और 39 अंक हासिल किए। इसके बावजूद भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला हार गए हरविंदर-भावना
मिक्स्ड टीम इवेंट में हरविंदर सिंह और भावना चौधरी की जोड़ी ने ईरान की टीम को कड़ी टक्कर दी। मैच 4-4 से बराबर होकर शूटऑफ तक गया, लेकिन भारतीय जोड़ी 4-5 से हार गई और ब्रॉन्ज मेडल से चूक गई। सेमीफाइनल में भारत को चीन से 0-6 से हार मिली थी।
हरविंदर सिंह का शानदार कैरियर
35 साल के हरविंदर सिंह भारत के अनुभवी पैरा तीरंदाज हैं। उन्होंने पैरालंपिक में ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 2018 एशियाई पैरा खेलों में व्यक्तिगत गोल्ड और 2023 हांगझोऊ संस्करण में डबल्स ब्रॉन्ज जीता है। विजय सुंडी के साथ गोल्ड जीतकर उन्होंने अपने करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली है।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।